फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admissions for undergraduate courses will be done after June 25

Meerut News: स्नातक पाठ्यक्रमों के दाखिले 25 जून के बाद होंगे

Wed, 12 Jun 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 12 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Admissions for undergraduate courses will be done after June 25
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश 25 जून के बाद शुरू हाेंगे। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 22 जून है।
विज्ञापन

स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। कुल 212 महाविद्यालयों एवं संस्थानों में बीए, बीएससी और बीकॉम सहित अनेक पाठ्यक्रमों में 54 हजार से अधिक सीटें हैं। अभी तक सबसे अधिक पंजीकरण बीए के लिए हुए हैं। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित है। जिसके बाद पंजीकरण की तिथि बढ़ना या नहीं बढ़ना पंजीकरण पर निर्भर रहेगा। लेकिन फिलहाल तिथि बढ़ने की उम्मीद कम है। ऐसे में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यही समय है।
विज्ञापन

सहायक प्रवेश समन्वयक प्रो. हरवीर सिंह ने अभ्यर्थियों से पंजीकरण कराने की अपील की है, जिससे कि समय से प्रवेश शुरू किए जा सकें।
- एमए अर्थशास्त्र की मौखिक परीक्षा 15 जून को
सहारनपुर। एमए अर्थशास्त्र दूसरे वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा जेवी जैन कॉलेज में 15 जून की सुबह दस बजे से होगी। अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. हरवीर सिंह ने बताया कि मौखिक परीक्षा पेपर कोड-023806 की होगी। इसमें जैन कॉलेज के अलावा 101, 102, 103, 104, 106, 107, 110, 111, 119, 120, 125, 134, 138, 151, 152, 155, 158, 163, 175, 183, 193, 209 और 216 कोड वाले कॉलेजों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष की अंकतालिका और प्रवेश पत्र लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed