फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Admissions can be taken for postgraduate courses till 28th

परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 28 तक लिए जा सकेंगे प्रवेश

Thu, 21 Aug 2025 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Admissions can be taken for postgraduate courses till 28th
- 25 अगस्त को तैयार होगी मेरिट
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर विभाग व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें (एमपीईएस और एलएलबी पाठ्यक्रमों को छोड़कर) परास्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए कॉलेज को पहली मेरिट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिसर के सभी विभाग व कॉलेज 22 से 25 अगस्त तक परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में पंजीकृत अभ्यर्थियों का पंजीकरण डेटा अपनी समर्थ लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर डाउनलोड करेंगे। उसके बाद पंजीकृत अभ्यर्थियों के स्नातक की मार्कशीट परसेंटेज में वेटेज प्रतिशत को जोड़कर निर्धारित सीटों के सापेक्ष (परिसर विभाग और एडिट में सरकारी कॉलेज में संचालित अनुदानित एमए, एमएससी, एमएससी एजी एवं एमकॉम पाठ्यक्रमों के लिए पांच प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा सीट छोड़कर) आरक्षण नियमों का पालन करते हुए मेरिट तैयार करेंगे। 25 को विश्वविद्यालय परिसर विभाग प्रवेश सम्पुष्टि के लिए पहली मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए 26 से 28 अगस्त तक का अपने प्रवेश पोर्टल से शेड्यूल जारी करेंगें। इसके बाद कॉलेज 25 को पहली मेरिट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिशन ऑफर लेटर अपने प्रवेश पोर्टल से जारी कर भेजेंगे। यानि की पहली मेरिट से परास्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों 28 अगस्त तक प्रवेश लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed