फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Administrative staff reached to demolish the house of District Panchayat member, fiercely opposed by villagers Baghpat

बागपत :  जिला पंचायत सदस्य का मकान ध्वस्त करने पहुंचा प्रशासनिक अमला, ग्रामीणों का जमकर विरोध

Wed, 23 Jun 2021 07:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Jun 2021 07:23 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना था कि बीजेपी की मनमानी नहीं चलेगी। वहीं ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध के बाद टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Administrative staff reached to demolish the house of District Panchayat member, fiercely opposed by villagers Baghpat
टीम का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत के बरसिया गांव में  जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के घर  पुलिस व प्रशासनिक अमला टीम के साथ पहुंचा। यहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी टीम के साथ जेसीबी से मकान तोड़ने पहुंचे थे लेकिन उन्हें ग्रामीणों का विरोध करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों की अधिकारियों से झड़प भी हो गई। जिसके बाद टीम बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरसिया गांव में जिपं सदस्य शाहिदा के घर को तोड़ने के लिए जैसे ही टीम पहुंची तो ग्रामीण एकत्र हो गए और टीम का जमकर विरोध कर दिया। टीम ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों को कहना था कि यदि जिला पंचायत सदस्य का मकान टूटेगा तो सभी के मकान टूटेंगे।  वरना किसी का नहीं तोड़ने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि बीजेपी की मनमानी नहीं चलेगी। वहीं ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध के बाद टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। सूचना मिलने पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ कुलदीप उज्ज्वल और अहमद हमीद भी पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed