फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   administration removed board of Muslim head on Kavad road in Deoband

कावड़ मार्ग पर विवाद बना हरा रंग: मुस्लिम प्रधान ने स्वागत में लगवाई होर्डिंग, प्रशासन ने करा दी भगवा

Thu, 25 Jul 2024 09:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jul 2024 09:28 PM IST
सार

कांवड़ मार्ग पर दुकानों के बाहर नेम प्लेट के बाद देवबंध में एक और मामला सामने आया है। यहां कांवड़ मार्ग कांवड़ियों के स्वागत वाला होर्डिंग लगावाया था। होर्डिंग का रंग हरा था, जिसे उतरवा दिया गया।
 

विज्ञापन
administration removed board of Muslim head on Kavad road in Deoband
होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मार्ग पर दुकानों के बाहर नाम लिखे जाने का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पाया था कि नगर में कांवड़ मार्ग (देवबंद-मंगलौर मार्ग) पर मानकी गांव के मुस्लिम प्रधान द्वारा हरे रंग में कांवड़ियों के स्वागत वाला होर्डिंग लगाने को लेकर मामला गरमा गया। ग्राम प्रधान और राज्यमंत्री की फोटो लगे होर्डिंग को दो बार बदला गया। अंत में इसे भगवा रंग दिया गया। 

विज्ञापन


गुरुवार को मानकी गांव के प्रधान मामूर हसन ने शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत वाला एक होर्डिंग देवबंद मंगलौर मार्ग पर सड़क किनारे लगाया था, जिसका रंग हरा था और इस पर उन्होंने अपनी और राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह की फोटो लगाई थी। प्रधान का आरोप है कि इसका हरा रंग होने के कारण प्रशासन ने इसको हटवाया है। पहले उन्होंने इस पर राज्यमंत्री की फोटो लगाई और बाद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की, लेकिन उसके बाद भी बोर्ड को उतरवा दिया गया। 
विज्ञापन


देर शाम उन्होंने भगवा रंग का दूसरा बोर्ड तैयार कराकर लगवाया, जिस पर नीचे की तरफ उनकी और ऊपर की तरफ भगवान शिव की फोटो लगाई गई। मामूर हसन का कहना था कि हरे रंग को लेकर बोर्ड हटवाए जाने का उन्हें बड़ा अफसोस है। जब इस मामले में खंड विकास अधिकारी आजम अली से पूछा गया तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। कहा कि प्रशासन की तरफ से न तो कोई बोर्ड लगाया गया न ही उतारा गया। जानकारी कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed