फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adil murder case... rewardee Hamza arrested in encounter by Delhi Police

Meerut News: आदिल हत्याकांड...इनामी हमजा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Fri, 10 Oct 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Adil murder case... rewardee Hamza arrested in encounter by Delhi Police
मेरठ/नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लोहियानगर के कपड़ा विक्रेता आदिल हत्याकांड में वांछित 25 हजार के इनामी आरोपी हमजा को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से एक अत्याधुनिक पिस्टल, तीन कारतूस और रानी बाग थाना क्षेत्र से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी ने अपने साथी जुलकमर के साथ आदिल की सीने में गोलियां मारने का वीडियो बनाया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उधर, हमजा की गिरफ्तारी होने पर मेरठ पुलिस हाथ मलती रह गई। उसके गिरफ्तारी के लिए पांच टीम लगी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर मेरठ की पांचों टीम को शिकस्त दी है।
विज्ञापन

दिल्ली अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि मेरठ निवासी वांछित बदमाश हमजा के बारे में एक सूचना मिली। पुलिस टीम ने बुधवार आधी रात के आसपास आरोपी को डीडीए जल बोर्ड बिल्डिंग, रोहिणी के पास एक स्कूटी पर जाते देखा। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन जल्दबाजी में उसकी स्कूटी सड़क पर फिसल गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली हमजा के बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया।
विज्ञापन

साथियों के साथ मिलकर की थी दोस्त की हत्या
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी आरोपी हमजा ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों संग मिलकर अपने दोस्त आदिल की सीने में नजदीक से तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वर्ष 2024 में उसने एक वसी नाम के व्यक्ति पर भी फायरिंग की थी। इसमें वह गोली लगने से घायल हो गया था। कुछ दिन पहले उसके करीबी सहयोगी जुलकमर को लिसाड़ी गेट और लोहियानगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि वह मौके से भाग गया था। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी हमजा हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बी-वारंट दाखिल कर यहां लाया जाएगा
मेरठ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभी दिल्ली पुलिस की ओर से लिखित में हमजा के गिरफ्तारी के बारे में नहीं लाया है। वहां से लिखित में आने पर लोहियानगर थाना पुलिस कोर्ट में अर्जी लगाकर बी वारंट लेकर उसे यहां लेकर आएगी। यहां बाद में उससे आदिल हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की जाएगी तथा मोबाइल आदि बरामद किया जाएगा।

-----------
यह था मामला
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के राधने वाली गली निवासी आदिल को 30 सितंबर दिन मंगलवार की शाम उसके दोस्त हमजा और जुलकमर घर से बुलाकर ले गए थे। एक अक्तूबर बुधवार की सुबह आदिल का शव लाेहियानगर थाना क्षेत्र में चकरोड किनारे नरहाड़ा के किसान उपदेश बैंसला के नलकूप पर पानी की हौद पर मिला था। उसे तीन गोलियां मारी गई थीं। दहशत फैलाने के लिए आदिल को गोली मारते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो में जुलकमर पिस्टल से आदिल को गोली मारता दिख रहा है। हमजा ने इसका वीडियो बनाया था। प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई थी। दोनों की पहचान होने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। चार अक्तूबर को पुलिस ने जुलकमर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। इस दौरान हमजा पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने पांच टीम लगाई थी।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed