{"_id":"692c66ab21241b505d06fdfd","slug":"adil-murder-case-accused-arrested-scooty-recovered-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1041938-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आदिल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आदिल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने कपड़ा विक्रेता आदिल हत्याकांड में वांछित चल रहे आरोपी ऊंचा सद्दीकनगर निवासी जुनैद उर्फ जुबैर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को ग्राम नरहाड़ा के जंगल में ऊंचा सद्दीकनगर लिसाडी गेट निवासी आदिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आदिल के भाई फाजिल ने इमरान, सलमान, इकबाल, नवाब, सावेज, हमजा, जुल कमर सहित अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जुलकमर और हमजा का गोली मारते हुए वीडियो वायरल हुआ था। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने जुलकमर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। वहीं, हमजा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
एएसपी ने बताया कि लोहियानगर ने रविवार को हत्याकांड में वांछित आरोपी जुनैद उर्फ जुबैर निवासी ऊंचा सद्दीकनगर को मंडी के सामने के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि हत्याकांड में बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -