फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Adhering to the path of truth and righteousness is the way to a happy life: Prateek Sagar

सत्य धर्म का पालन ही सुखी जीवन का मार्ग : प्रतीक सागर

Sun, 20 Sep 2026 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Adhering to the path of truth and righteousness is the way to a happy life: Prateek Sagar
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर स्थित भगवान मल्लिनाथ के समवशरण में पर्यूषण पर्व के अवसर पर चल रहे श्री तीन लोक महामंडल विधान में रविवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से तीर्थंकर भगवान का अभिषेक किया। विश्व में सुख-शांति की कामना के लिए शांतिधारा की गई। प्रकाश चंद जैन और सुधा जैन को शांतिधारा करने का सौभाग्य मिला। तीर्थ क्षेत्र समिति के सदस्य विजय कुमार जैन ने मंगल तिलक कर उनका स्वागत किया।
पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन मुनि प्रतीक सागर महाराज ने उत्तम सत्य धर्म पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि कठोर और झूठे वचनों का त्याग करना ही सत्य धर्म है। सत्य का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में सुख और शांति प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि सत्य बोलना आवश्यक है, लेकिन ऐसा सत्य भी नहीं बोलना चाहिए, जिससे किसी को संताप पहुंचे। सत्य को केवल शब्दों से नहीं, बल्कि जीवन में उतारकर अनुभव किया जा सकता है। झूठ का त्याग सत्य की ओर बढ़ने का पहला कदम है। विधान की मांगलिक क्रियाएं पंडित आशीष जैन शास्त्री ने संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान मल्लिनाथ की भक्ति करते हुए मंडल पर 72 और 39 अर्घ्य समर्पित किए।
विज्ञापन

उत्तम सत्य धर्म पर मंगल प्रवचन, संगीतमय महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आओ करें तीर्थ वंदना प्रतियोगिता में गुरुकुल के बच्चों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को उषा जैन, एसके जैन की ओर से पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन सराफ, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, प्रबंधक मुकेश जैन समेत अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed