{"_id":"68814164435da4b4b00c42a5","slug":"adg-dhan-singh-kotwal-arrived-to-see-the-arrangements-at-police-training-center-meerut-news-c-72-1-mrt1062-137446-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्था देखने पहुंचे एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्था देखने पहुंचे एडीजी
एडीजी भानु भास्कर ने कोतवाल धनसिंह गुर्जर पुलिस ट्रेनिंग केंद्र का किया निरीक्षण।
Link Copied
मेरठ। गोरखपुर में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ हुए विरोध के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में व्यवस्थाओं को देखने के लिए अधिकारियों को लखनऊ से निर्देश मिले। इसके बाद एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने हापुड़ रोड स्थित धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
धन सिंह कोतवाल पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में करीब 1600 आरक्षी ट्रेनिंग ले रहे हैं। बारिश की वजह से बुधवार को आरक्षियों की ट्रेनिंग नहीं हो सकी। मैस में रखी सब्जी और पानी की व्यवस्था एडीजी ने देखी। इस दौरान केंद्र के पुलिस अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। एडीजी ने निर्देश दिए किसी भी तरह की दिक्कत आरक्षियों को नहीं होनी चाहिए। सभी सुविधाएं और उच्च क्वालिटी का भोजन मुहैया कराया जाए। उन्होंने मैस को देखने के बाद रहने की व्यवस्थाओं को देखा गया। इसके अलावा भूलभूत व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी की।एडीजी ने समय-समय पर निरीक्षण करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।