फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Actor Sunil Pal kidnapping case New revelation shocking, wife reports in Meerut Police station

Sunil Pal kidnapping: अपहरण मामले में पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा, मेरठ के थाने पहुंची सुनील पाल की पत्नी

Wed, 11 Dec 2024 02:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 11 Dec 2024 02:00 PM IST
सार

कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण को लेकर पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। आज सुनील पाल की पत्नी मेरठ के लालकुर्ती थाना पहुंची हैं। 

विज्ञापन
Actor Sunil Pal kidnapping case New revelation shocking, wife reports in Meerut Police station
काॅमेडियन सुनील पाल व थाने पहुंची पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमेडियन व एक्टर सुनील पाल के अपहरण के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। सुनील पाल की दो ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसके बाद यह मामला अपहरण की बजाय पब्लिसिटी स्टंट के किया गया नाटक या कुछ और लग रहा है। हालांकि ये ऑडियो ओरिजिनल हैं या फेक, इसकी भी जांच की जानी बाकी है। इनमें सुनील पाल की ही आवाज लग रही है।

विज्ञापन


हालांकि अमर उजाला इन ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं इस मामले में बुधवार को उनकी पत्नी मेरठ के लालकुर्ती थाना पहुंची, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इस दाैरान मीडिया से उन्होंने कोई बात नहीं की। कहा जा रहा है कि मेरठ पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


जो आपने कहा हमने कर दिया है....!
पहले ऑडियो में एक व्यक्ति फोन पर सुनील से कह रहा है कि जो आपने कहा हमने कर दिया। अब आप सही नहीं कर रहे हो। इस पर सुनील पाल कह रहे हैं कि मैंने कुछ नहीं किया। मीडिया पीछे पड़ गया तो कुछ ना कुछ तो बताना पड़ता। मैंने कोई कंप्लेंट नहीं की।

इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि आपने अपनी पत्नी को पहले से नहीं बताया था क्या, उन्होंने कंप्लेंट दर्ज कर दी। इस पर सुनील पाल कहते हैं कि कोई कंप्लेंट नहीं की गई। मीडिया ने साइबर क्राइम वालों से मिलकर यह सब निकाल लिया। अभी अपने आप को बचाओ और अभी मिलने के बारे में कोई बात मत करो।

दूसरे ऑडियो में काॅमेडियन को धमका रहे अपहरणकर्ता
इसके बाद सुनील पाल ने अपना एक ऑडियो बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पहले ऑडियो में आवाज उनकी ही है। लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उन्हें डरा धमकाकर यह रिकॉर्ड किया है। अपहरणकर्ताओं के पास उनकी सारी डिटेल है। वह परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने जैसा कहा, मैंने बोल दिया। 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। ऑडियो की जांच भी कराई जाएगी। सुनील पाल की पत्नी के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

22 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
पिछले महीने 22 नवंबर को सुनील पाल की फिल्म कॉफी विद अलोन रिलीज हुई थी। इस फिल्म की निर्माता उनकी पत्नी सरिता पाल है। फिल्म की कहानी सुनील पाल ने लिखी है और खुद ही इस फिल्म में अभिनय किया है। फिल्म को आजाद हुसैन ने निर्देशित किया है। अब सुनील पाल के ऑडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले को इस फिल्म की पब्लिसिटी से जोड़ा जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है। वहीं आज पत्नी ने मेरठ के लालकुर्ती थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की। उनका कहना है कि पति का ये ऑडियो एडिटेड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed