फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Actor Manoj Bajpayee said that it is very important to create a film industry in UP

UP: अभिनेता मनोज बाजपेयी बोले- यूपी में फिल्म इंडस्ट्री का बनाया जाना बहुत जरूरी, मेरठ से बताया गहरा रिश्ता

Sat, 18 May 2024 11:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 May 2024 11:37 PM IST
सार

Meerut News : अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि यूपी में फिल्म इंडस्ट्री का बनाया जाना बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने मेरठ से गहरा रिश्ता भी बताया है।

विज्ञापन
Actor Manoj Bajpayee said that it is very important to create a film industry in UP
अभिनेता मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली बार मेरठ में पीवीएस मॉल में पहुंचे फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर जमाएं तो सफलता अवश्य मिलेगी। मनोज बाजपेयी ने दर्शकों के प्रश्नों के भी उत्तर दिए।

विज्ञापन


स्वागत समारोह के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि शहरों के किस्सों पर अब फिल्में नहीं बनती हैं क्योंकि अब दर्शक भी गांव को पसंद करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में हमारे डायरेक्टर अपूर्व सिंह की ससुराल है। ऐसे में मेरठ से रिश्ता और गहरा हो गया है। इस बीच उन्होंने लोगों को मतदान के प्रति भी जागरूक किया।

विज्ञापन

कहा कि कभी नहीं सोचा था कि माया नगरी मुंबई में 10 फिल्में भी कर पाऊंगा लेकिन यह 100वीं फिल्म है। अगर मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलती है। यूपी में कलाकारों को सही प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का बनाया जाना बहुत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला

फिल्म इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद पर उन्होंने कहा कि माया नगरी में सभी को मौका मिलता है। 30 साल में मेहनत से बहुत कुछ प्राप्त किया है और आगे भी सफलता को प्राप्त करना है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed