फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Activists of Hindu organizations created ruckus by stopping the ambulance

Meerut News: हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस रोककर किया हंगामा

Sun, 24 Nov 2024 07:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Activists of Hindu organizations created ruckus by stopping the ambulance
टीपी नगर थाने के सामने हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद एम्बुलेंस में युवती से पूछताछ करती पुलिस।
मेरठ। बागपत से बाइक पर मेरठ आ रहे युवक-युवती जानी थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक दूसरे समुदाय को होने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। युवक युवती को एंबुलेंस में लेकर निकल गया। कार्यकर्ताओं ने टीपी नगर थाने के सामने एंबुलेंस रुकवा ली और हंगामा किया। थाना पहुंचे युवती के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद युवक आसिम ने अपने दोस्तों को फोन करके बुलवा लिया। इन सभी ने दोनों को बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी सूचना किसी ने हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी अंकुर शर्मा को दी। वह जिलाध्यक्ष उत्तम शर्मा, इशांत चंद्रा, गोरक्षा दल के नितिन ठाकुर, केशव कुमार भारतीय किसान मंच से गौरव पाराशर, सूरज शर्मा, आशीष और अमन आदि के साथ अस्पताल पहुंच गए। तब तक युवक आसिम एंबुलेंस में युवती को लेकर निकल गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों को टीपी नगर थाने के सामने रोक लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस ने फोन करके युवती के परिजनों को बुला लिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed