{"_id":"6ad4d998cc2129e8eb02fa5f","slug":"action-will-be-taken-if-a-fake-sugar-shortage-is-created-in-the-market-dm-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1333765-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में चीनी का नकली संकट दिखाया तो होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में चीनी का नकली संकट दिखाया तो होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट में चीनी के फुटकर मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी चीनी मिल हॉल सेलर को सीधे उपलब्ध कराई जाए। मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों को प्राथमिकता पर चीनी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। चीनी मिलों की इस संबंध में मनमानी, नकली संकट दिखाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा होने पर कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि एजेंट, ब्रोकर प्रथा को समाप्त किया जाए। जो हॉलसेलर पोर्टल पर पंजीकृत हैं उनको सीधे चीनी उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें नहीं तो संबंधित चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ मिलीभगत करने, उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाने, बेवजह शासन-प्रशासन की छवि को धूमिल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चीनी डीलर को निर्देश दिए गए कि पोर्टल पर पंजीकरण करें, सीधे चीनी मिल से चीनी खरीदें। अगर कोई चीनी मिल पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद भी चीनी उपलब्ध नहीं कराती है तो इसकी सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। चीनी मिलों को निर्देशित किया गया कि कोल्हू को चीनी न बेचें। चीनी के दाम घटाने के लिए सभी चीनी मिल आगे आएं। इस दौरान चीनी मिलों के अध्यासी, यूनिट हेड, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जीएसटी विभाग के अधिकारी और गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त आदि मौजूद रहे।