फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   action will be taken for use government land

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर होगी कार्रवाई

Thu, 07 Nov 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
action will be taken for use government land
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर खादर में एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ सिर्जोपुर, हादीपुर, गांवड़ी गांव क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीं ग्रामीणों को सरकारी भूमि पर फसल न लगाने की चेतावनी दी। राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में सरकारी भूमि(गंगा किनारे) पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा कर फसल उगाने की खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर बुधवार को देखने को मिला। उप जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने राजस्व निरीक्षक शिव नारायण सिंह व लेखपाल जितेंद्र वर्मा, गौरव कुमार, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार आदि की टीम के साथ खादर क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित गांव सिर्जोपुर व हादीपुर गावड़ी के जंगल में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी कि कोई भी अपनी लगान की भूमि से अधिक सरकारी भूमि की जोत ना करें और ना किसी भी प्रकार की खेती सरकारी भूमि पर की जाए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौजूद लेखपाल की टीम को आदेश दिया कि जिन लोगों की फर्द में जितनी भूमि है, जो किसान जितनी भूमि का लगान देता है उन्हें उतनी ही भूमि आवंटित की जाए। बाकी सरकारी भूमि को तुरंत कब्जा मुक्त कराई जाए। अवैध भूमि पर खेती करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed