फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken against factories operating in densely populated areas

Meerut News: घनी आबादी में संचालित फैक्टि्रयों पर होगी कार्रवाई

Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against factories operating in densely populated areas
सरधना। मोहल्ला आदर्श नगर में दोना फैक्ट्री में आग की घटना के बाद मलबा साफ करते मजदूर। संवाद
सरधना। नगर की घनी आबादी और संकरी गलियों में बगैर अनुमति से चल रही फैक्टरियों पर अब कार्रवाई होगी। प्रशासन की ओर से ऐसी फैक्टरियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला आदर्शनगर में दोना फैक्टरी में आग लगने से करीब पचास लाख रुपये का नुकसान हो गया। तंग गलियों में पचास से अधिक फैक्टरी चलने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। प्रशासन ने गलियां व आबादी के बीच संचालित फैक्टरियों का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है। जल्द ही सर्वे कर फैक्टरियों को चिह्नित कर इनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। सरधना कस्बे में 50 से अधिक दोना व पावरलूम फैक्टरी घनी आबादी में बिना अनुमति व एनओसी के संचालित हो रही है। यही नहीं गोदाम व फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण भी मौजूद नहीं है। नगर के कई मोहल्लों में जो फैक्टरियां संचालित हैं वहां पर बाइक निकलने तक का रास्ता नहीं है। मोहल्ला गंज बाजार, धर्मपुरा, रामतलैया, कुम्हारान, खेवान, कबाड़ी बाजार, छावनी, इंद्रानगर, अंसारनगर आदि में बिना अनुमति के ही फैक्टरी चल रही हैं। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि टीम गठित कर बिना अनुमति और संबंधित विभागों से एनओसी के बिना संचालित फैक्टरी व गोदामों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed