फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action will be taken against copying and getting it done

Meerut News: नकल करने और कराने पर होगी कार्रवाई

Thu, 12 Feb 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against copying and getting it done
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

जिले में 98 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 77 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
9 जोनल, 21 सेक्टर और 98 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 18 से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 77 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए 9 जोनल और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। 98 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को सीसीएसयू के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में डॉ वीके सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल करने और कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट और केंद्र एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं शांति के साथ संपन्न कराई जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के दौरान नकल, मोबाइल फोन का उपयोग, अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी 98 केंद्रों पर प्रश्न-पत्रों एवं अन्य गोपनीय सामग्री की 24 घंटे सुरक्षा के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती रहेगी। केंद्रों के आसपास गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed