फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action not taken even after 12 days at abortion center

गर्भपात केंद्र पर 12 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Mon, 03 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Action not taken even after 12 days at abortion center
रोहटा। ब्यूटी पार्लर का बोर्ड लगाकर गर्भपात केंद्र चलाए जाने के मामले में करीब 12 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एक एएनएम की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव मीरपुर में 10 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे गर्भपात केंद्र पर छापा मारा था। इस दौरान गर्भपात केंद्र का संचालन करने वाली झोलाछाप मौके से फरार हो गई थी। मौके से उपकरण बरामद किए गए थे। इस गोरखधंधे में सरूरपुर सीएचसी पर तैनात एक एएनएम के लिप्त होने की बात सामने आई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इसकी शिकायत की गई थी। सूत्रों का कहना है कि मामले को लेकर कार्रवाई के समय से ही साठगांठ का खेल चल रहा है। अधिकारियों से मामले को दबाने के लिए सिफारिशें की जा रही हैं। सीएचसी प्रभारी रोहटा डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दी है। हालांकि सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed