फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Action demanded in the case of assault and robbery of a BSF jawan

Meerut News: बीएसएफ के जवान से मारपीट और लूट के मामले में की कार्रवाई की मांग

Fri, 19 Sep 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Action demanded in the case of assault and robbery of a BSF jawan
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में मारपीट और लूट के मामले में बीएसएफ के जवान हिमांशु यादव ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस मामले में समझौते का दबाव बना रही है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

लोहियानगर के-ब्लॉक निवासी हिमांशु यादव वह बीएसएफ में आरक्षी हैं और दिल्ली में तैनात हैं। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 13 सितंबर को रात करीब 10 बजे काशीराम कॉलोनी में खोखा चलाने वाले हशमत से उधार दिए रुपये लेने गए थे। रुपये लेने के बाद वह दुकान से कुछ सामान खरीदने लगे। तभी पास खड़ा काजीपुर निवासी रिंकू उनके साथ बदतमीजी करने लगा। हशमत ने विरोध करते हुए बताया कि फौजी भाई है तो आरोपी ने गाली-गलौज की और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए और सोने की चेन लूट ली। भीड़ एकत्र होने पर धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed