फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acid attack: Brother-in-law threw acid on sister-in-law face in meerut, arrested

मेरठ: जीजा ने साली के चेहरे पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार, दो माह बाद होनी थी युवती की शादी

Sun, 13 Dec 2020 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Dec 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Acid attack: Brother-in-law threw acid on sister-in-law face in meerut, arrested
सांकेतिक तस्वीर

मुरादनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ले में परिवार के साथ सो रही युवती पर शनिवार तड़के उसके जीजा सिराज उर्फ सिराजुद्दीन ने तेजाब डालकर चेहरा जला दिया। युवती की दो माह बाद शादी होनी थी। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। गंभीर हालत होने पर युवती को गाजियाबाद और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेरठ निवासी सिराज को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मुरादनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ले में एक व्यक्ति अपनी पत्नी, पांच बेटियों और दो बेटों के साथ रहता है। उसकी पत्नी अपनी बेटियों व एक बेटे के साथ सो रही थी। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक एक बेटी जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी। परिजनों ने उसे देखा तो होश उड़ गये। उसके चेहरे पर तेजाब डला हुआ था।

विज्ञापन

चेहरे के साथ-साथ चारपाई के कपड़े भी जल गए थे। परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल जाने लगे, लेकिन गेट पर पहुंचे तो वह बाहर से बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों में भी चीख पुकार मच गई। युवती पर एसिड अटैक की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई।

शादी के लिए दबाव बना रहा था जीजा
छह साल पहले सिराज की शादी युवती की बड़ी बहन से हुई थी। आरोपी के युवती से संबंध बन गए और वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक सिराज की पत्नी के बच्चे नहीं हो सकते थे। इसलिए उसने साली से शादी का मन बना लिया। वहीं, साली के मेरठ में एक अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गए।

कुछ दिन बाद युवती की शादी हापुड़ में तय हो गई। जिसे लेकर आरोपी जीजा बौखला गया। उसने बदला लेने के लिए युवती पर तेजाब डाल दिया। सिराज गाड़ी चलाता है और शुक्रवार रात दिल्ली से लौटते वकत वह अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसने घर में घुसकर तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed