फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acharya Gurubhash Shastri said - Man is deviating from the sage tradition

आचार्य गुरुवचन शास्त्री बोले- ऋषि परंपरा से भटक रहा है मनुष्य

Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Acharya Gurubhash Shastri said - Man is deviating from the sage tradition
आचार्य गुरुवचन शास्त्री बोले- ऋषि परंपरा से भटक रहा है मनुष्य
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा खरखौदा के मोहल्ला तिहाई में कस्बा सहित आसपास के गांवों के लोगों की सहायता से राष्ट्र कल्याणार्थ चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का रविवार को शुभारंभ हुआ। आठ दिवसीय इस यज्ञ में पांच वेदियों पर सुबह व शाम दो पालियों में अलग-अलग यजमान होंगे।
परमात्मा व गुरुदेव ब्रह्म ऋषि कृष्ण महाराज की पावन प्रेरणा, योग प्रचार समिति खरखौदा व समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से शुरू किए गए महायज्ञ की पूर्णाहुति 17 जनवरी को होगी। यज्ञ के प्रारंभ में ओम ध्वज का आरोहण रामोतार त्यागी व सत्यवीर त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विधिविधान से पांचों वेदियों पर वेद पाठ आरंभ किए गए। यज्ञ के मुख्य यजमान सुशील त्यागी रहे।
विज्ञापन

ब्रह्म आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य आज अपनी ऋषि परंपरा से भटक रहा है, जिसमें मनुष्य का खानपान सब कुछ बदल गया है। हमारे ऋषि मुनि यज्ञ करते थे, जिससे वायुमंडल व पर्यावरण शुद्ध होता था। वायु शुद्धिकरण से मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती थी तथा शरीर भी पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता था। यज्ञ में प्रयुक्त सामग्री से वायुमंडल में व्याप्त सूक्ष्म परजीवी नष्ट हो जाते हैं, जिससे हमारी फसलें भी सुरक्षित रहती हैं। आचार्य सौरभ शास्त्री ने भजन सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडवोकेट मुकेश त्यागी, अवधेश स्वामी, पवन त्यागी, नगर पंचायत चेयरमैन रमेश चंद, मणि प्रकाश त्यागी, राजू त्यागी, अशोक त्यागी, गोलू, रामकुमार शर्मा, अवनीश त्यागी, कपिल त्यागी, दीपक त्यागी, सत्यपाल खटीक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed