फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusing the college of not registering after taking fees, student filed a complaint

Meerut News: कॉलेज पर फीस लेकर पंजीकरण न कराने का आरोप, छात्रा ने दी तहरीर

Sun, 25 Jan 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Accusing the college of not registering after taking fees, student filed a complaint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव नानू स्थित एक कॉलेज पर शैक्षिक लापरवाही और आर्थिक धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में गांव भामौरी निवासी छात्रा सोनिया सोम ने थाना सरधना में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता सोनिया सोम ने बताया कि उन्होंने और उनकी बहन कामनी सोम ने सत्र 2023-24 में उक्त कॉलेज में बीए-बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। प्रवेश के समय दोनों ने कुल 10 हजार रुपये फीस के रूप में जमा किए थे। इसी दौरान कामनी सोम सड़क हादसे में घायल हो गई, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और वह उस सत्र में परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके।
विज्ञापन

सोनिया सोम के अनुसार जब उन्होंने कॉलेज से फीस वापस मांगी तो कॉलेज अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सत्र 2024-25 में पुनः प्रवेश लेने पर पूर्व में जमा फीस समायोजित कर दी जाएगी। इसी आश्वासन पर सोनिया सोम ने सत्र 2024-25 में दोबारा प्रवेश लिया और 13 हजार रुपये और जमा किए। छात्रा का आरोप है कि जब छात्रवृत्ति फॉर्म भरने का समय आया तो कॉलेज प्रशासन ने उन्हें एक्स-स्टूडेंट बताकर फॉर्म भरने से मना कर दिया। इसके बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान पता चला कि उनका फॉर्म ही नहीं खुल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कॉलेज के चक्कर काटने के बाद सोनिया सोम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचीं, जहां से उन्हें जानकारी मिली कि सत्र 2024-25 में उनका कोई पंजीकरण ही नहीं कराया गया है। आरोप है कि कॉलेज ने उनसे फीस तो ले ली लेकिन विश्वविद्यालय में उनका नाम ही नहीं भेजा। इससे उनका एक और शैक्षणिक सत्र बर्बाद हो गया। शिकायत में बताया कि सोनिया सोम द्वारा अब तक कुल 18 हजार रुपये जमा किए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पूरी फीस वापस दिलाने और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर गहनता से मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed