{"_id":"6ace65e42ddb8dae30052405","slug":"accused-who-committed-dacoity-at-former-ministers-factory-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1011-161023-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व मंत्री की फैक्टरी में डकैती डालने वाला आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व मंत्री की फैक्टरी में डकैती डालने वाला आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
-आरोपी के पास से 55 सौ रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में पांच सितंबर की रात पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की बंद पड़ी फैक्टरी में डकैती डालने के मामले में वांछित चल रहे आठवें आरोपी जानसठ निवासी अरसद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को लूटपाट का सामान बेचने के बाद मिले 55 सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड पर एक फैक्टरी काफी समय से बंद पड़ी हुई है। फैक्टरी में तीन गार्ड सुरक्षा में तैनात रहते है। पांच सितंबर की रात बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी के अंदर घुस गए थे। आरोपियों ने हथियार के बल पर तीनों गार्ड को बंधक बना लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर चले गए थे। मंगलवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी अरसद को एक दुकान के बाहर से पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस को 55 सौ रुपये बरामद हुए। सीओ कोतवाली ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -