फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused who attacked police team arrested

Meerut News: पुलिस टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Accused who attacked police team arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के मामले में वांछित चल रहे मोरना निवासी ओमवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी राहुल ब्रह्मपुरी थाना में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था। 16 जून रात ब्रह्मपुरी और भावनपुर पुलिस ने उसके घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि, राहुल के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला किया। उन्होंने राहुल को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार करा दिया।


इस घटना के बाद ब्रह्मपुरी थाना के उपनिरीक्षक चंद्रभान ने भावनपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें 20 नामजद और कुछ अज्ञात लोग शामिल थे। पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मोरना गांव के बाहरी छोर से फरार आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। ओमवीर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि इस मामले में इससे पहले 16 आरोपी न्यायालय में पेश हो चुके हैं।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed