फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused wanted for attempted murder injured in encounter.

Meerut News: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी मुठभेड़ में घायल

Wed, 30 Sep 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Accused wanted for attempted murder injured in encounter.
- आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त छुरी, तमंचा व कारतूस बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने गला काटकर हत्या करने के प्रयास में वांछित एक आरोपी को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में पकड़ लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त छुरी, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया।
बीती 24 सितंबर को अजराड़ा गांव के जंगल में हापुड़ निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र जमील की गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। मुंडाली थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत की गई। पुलिस ने घायल साजिद के साथ ई-रिक्शा पर सवार लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज दिखाकर कराई तो उन्होंने एक व्यक्ति ग्यासुद्दीन को पहचाना। घायल साजिद की हालत में सुधार होने पर एसीएम मृदुला सिंह ने उसके लिखित बयान दर्ज किए थे, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान पुख्ता होने पर बीते दिन में ग्यासुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार रात करीब 1:00 बजे मुंडाली पुलिस अजराड़ा स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के काली नदी पुल के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने दूसरे आरोपी हापुड़ निवासी कफिल को घेर लिया, जिसमें खुद को घिरा देखकर कफिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली कफिल के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए सीएचसी खरखौदा में भर्ती कराया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी कफिल घायल हो गया, जिसे उपचार के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed