फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused ran away with mobile in a car collision dispute

कार टकराने के विवाद में मोबाइल ले भागा आरोपी

Sat, 15 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accused ran away with mobile in a car collision dispute
कार टकराने के विवाद में मोबाइल ले भागा आरोपी
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। भीड़ एकत्र होते देख आरोपी, पीड़ित का मोबाइल छीनकर कार समेत फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

जागृति विहार निवासी दीपक वर्मा दोपहर में परिवार के साथ बागपत से घर लौट रहे थे। रोहटा रोड पर फाजलपुर के निकट अचानक उनके आगे चल रही कार के चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे दीपक की कार उस कार से जा टकराई। हादसे में दीपक की पत्नी व दो बच्चे चोटिल हो गए। दीपक ने कार चालक को टोका तो वह अभद्रता करने लगा। लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी पंकज शुक्ला नाम का एक युवक आरोपी के पक्ष में बोलने लगा। दीपक ने जब उसका विरोध किया तो वह भी अभद्रता करने लगा। दीपक ने फोन निकालकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने का प्रयास किया, अचानक आरोपी कार चालक ने उसका मोबाइल छीन लिया और कार दौड़ा दी। जिस पर लोगों ने पंकज शुक्ला को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दीपक ने आरोपी कार चालक व पंकज शुक्ला के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed