फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Rajkumar has done fraud worth 1 crore in the name of admission in medical college in Meerut

यूपी: 1.25 करोड़ की ठगी कर चुका है राजकुमार, ऐसे हुआ पर्दाफाश, अब खुल रहे बड़े राज

Thu, 30 May 2019 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused Rajkumar has done fraud worth 1 crore in the name of admission in medical college in Meerut
एसएसपी नितिन तिवारी मेरठ

राज्यमंत्री बनवाने का सपना दिखाकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाला राजकुमार कर्णवाल व उसके गिरोह की गिरफ्तारी के बाद उनकी कारगुजारी के नये-नये मामले सामने आने लगे हैं। ताजा मामला मेडिकल में प्रवेश से जुड़ा है। राजकुमार दो लोगों से मेडिकल में प्रवेश के एवज में एक करोड़ 25 लाख रुपये ठग चुका है। बुधवार दोपहर दो पीड़ित परिवार पुलिस ऑफिस पहुंचे। ये लोग गुरुवार को एसएसपी नितिन तिवारी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


सहारनपुर शुगर मिल में बतौर यूनिट हेड तैनात रहे विजयपाल सिंह ने बताया कि वर्ष-2015 में उनके बच्चे ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। बच्चे को पीजी में प्रवेश दिलाना था। तभी उनके विभागीय कर्मचारी नरेश ने उनकी मुलाकात राजकुमार कर्णवाल से कराई।
विज्ञापन


राजकुमार ने भरोसा दिलाया कि वह उनके बच्चे का जौलीग्रांड देहरादून में पीजी आर्थोपेडिक में प्रवेश करा देगा। उनके बेटे के दोस्त ने भी प्रवेश की इच्छा जाहिर की और उसे भी राजकुमार से मिला दिया। 60-60 लाख में एडमिशन की बात पक्की हो गई। पांच-पांच लाख की पहली किश्त उन्होंने राजकुमार को दी। 15 दिसंबर 2015 में उन्होंने दोनों बच्चों के प्रवेश के लिए 60-60 लाख रुपये दे दिए। करीब 10 दिन बाद पांच लाख रुपये और मांगे, जो उन्होंने राजकुमार के एकाउंट में ट्रांसफर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कोटे से एडमिशन का दिया भरोसा
विजयपाल सिंह के अनुसार, राजकुमार ने मंत्री कोटे से एडमिशन का भरोसा दिलाया था। इसी बीच वह उसके घर भी पहुंचे, जहां हरीश रावत, अमर सिंह, त्रिवेंद्र रावत सरीखे नेताओं के साथ उसके फोटो देख किसी तरह का शक नहीं हुआ। राजकुमार दो महीने तक एडमिशन के लिए टरकाता रहा। फिर कहने लगा कि उसके केतन देसाई से अच्छे संबंध हैं। वह एमसीआई से एप्रूवल दिलाकर सीटें बढ़वा रहा है। 

आरोपी के दिए दोनों चेक हुए बाउंस
विजयपाल सिंह ने बताया कि एक करोड़ 25 लाख रुपये राजकुमार को सौंपने के बाद वह समय-समय पर उससे मुलाकात करते रहे। कई बार फोन पर पैसे लौटाने को लेकर बहस भी हुई। दिसंबर 2016 में उसने उन्हें 60 लाख और 65 लाख के दो चेक सौंपे। चेक उन्होंने एकाउंट में लगाए तो बाउंस हो गये। इतना सब कुछ होने के बावजूद राजकुमार उनसे मुलाकात कर भरोसा दिलाता रहा। बाद में उसने दो-दो लाख करके सारे पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। दो जून को उसे पहली किश्त देनी थी, लेकिन उससे पहले ही वह दबोच लिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed