फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of threatening to make obscene photos viral

Meerut News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to make obscene photos viral
पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर दिया आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

महिला ने बताया कि एक युवक ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई हुई है। आरोपी ने उसकी दो बहनों और उसके भाई की भी फर्जी आईडी बना रखी है। आरोपी अब उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज कर एआई से बनाए गए अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके बदले आरोपी 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। आरोपी की हरकतों के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed