{"_id":"681fc0b8cf3a5073e8043403","slug":"accused-of-taking-e-rickshaw-after-making-a-person-drink-intoxicating-substance-meerut-news-c-40-1-smrt1041-108723-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पीलाकर ई रिक्शा ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ पीलाकर ई रिक्शा ले जाने का आरोप
विज्ञापन
ई रिक्शा चालक, जिसको नशीला पदार्थ पीलाकर ई रिक्शा ले गए। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी व्यक्ति ने तहरीर में दो युवकों पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा ले जाने का आरोप लगाया है। मोहल्ला तिहाई निवासी शोएब ने बताया है कि वह ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार की सुबह 7:30 बजे ई-रिक्शा लेकर थाना तिराहे पर खड़ा था। बाइक पर दो युवक आए और केले लाने के बहाने उसे साथ ले लिया। आरोपी रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पीने लगे। कोल्ड डि्रंक पीते ही चालक बेहोश हो गया। आरोपी उसे खेत में डालकर ई रिक्शा लेकर फरार हो गए। आरोपी उसकी जेब से ई रिक्शा के कागजात, 250 रुपये व मोबाइल भी ले गए। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
मवाना। गांव जयसिंहपुर नंगला निवासी शिल्पा ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह चार माह की गर्भवती है। किसी बात को लेकर सास, ससुर व देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
मवाना। गांव जयसिंहपुर नंगला निवासी शिल्पा ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह चार माह की गर्भवती है। किसी बात को लेकर सास, ससुर व देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन