फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of snatching Rs 14 lakh and jewellery from an old woman

Meerut News: वृद्धा से 14 लाख और जेवर हड़पने का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of snatching Rs 14 lakh and jewellery from an old woman
मेरठ। ब्रह्मपुरी निवासी वृद्धा से बेटे के दोस्त ने कारोबार में मदद के लिए 14 लाख रुपये ले लिए। ब्रह्मपुरी निवासी अनीता गुप्ता ने बताया कि उसके बेटे अमित की अनिल शर्मा से दोस्ती है। अनिल और उसका भाई पंकज चाय की पत्ती का व्यापार और प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। अक्टूबर 2023 में अनिल शर्मा ने बेटे से कारोबार के लिए 15 लाख रुपये उधार मांगे। बेटे ने अनीता से कहा तो उन्होंने 14 लाख रुपये दे दिए। अनिल और पंकज ने तीन माह में रुपये वापस करने को कहा। वर्ष-25 में अनिल व पंकज अनीता के पास आए और शादी समारोह में पत्नी के जाने की बात कहकर 70 ग्राम का सोने का सेट व दो कंगन ले गए। काफी समय बीतने पर उन्होंने रुपया व जेवरात नहीं लौटाए। आरोप है कि अनिल, पंकज ने अपने चार दोस्त के साथ उन्हें रास्ते में रोक दिया और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। ब्रह्मपुरी पुलिस ने अनीता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article