{"_id":"6a074fe935ded1175e02fd07","slug":"accused-of-shooting-gym-trainer-arrested-sent-to-jail-meerut-news-c-72-1-mct1011-153362-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिम ट्रेनर को गोली मारने वाली आरोपी पकड़ा, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिम ट्रेनर को गोली मारने वाली आरोपी पकड़ा, जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर गणपति विहार के पास बृहस्पतिवार शाम जिम ट्रेनर राहुल उर्फ सुल्तान सैफी को पिस्टल से गोली मारने वाले आरोपी मवीमीरा निवासी सुमित गुर्जर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर का अवैध पिस्टल भी बरामद कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
नंगला ताशी निवासी राहुल उर्फ सुल्तान सैफी का गणपति विहार कालोनी में बेसमेंट में सुल्तान फिटनेस के नाम से जिम है। बृहस्पतिवार शाम सुल्तान अपने घर से जिम पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से आरोपी सुमित गुर्जर अपने एक साथी के साथ खड़ा था। जहां जिम संचालक की आरोपी से किसी बात पर कहासुनी हुई। आरोप था कि आरोपी ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली हाथ में लगने से जिम संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल को एक अस्पताल में भर्ती कराया था। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।