{"_id":"69850dde11eabcdda804c668","slug":"accused-of-sexually-assaulting-on-the-pretext-of-marriage-blackmailing-with-obscene-videos-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1100957-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादी का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादी का झांसा देकर किया यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने पर युवक ने शादी का भरोसा दिलाया और एक होटल में बुलाकर उसका देह शोषण किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इन्कार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
युवती के अनुसार आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। उसने पहले थाना पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसएसपी से मदद मांगी है। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नौचंदी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- --