फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of selling a house by preparing fake documents, FIR registered

Meerut News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान बेचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling a house by preparing fake documents, FIR registered
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर चार में एक मकान को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने का आरोप लगा है। एसीजेएम न्यायालय के आदेश पर नौचंदी पुलिस ने चार महिला समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

रेलवे रोड के रौनकपुरा की रहने वाली निसार फातमा ने बताया कि शास्त्रीनगर सेक्टर चार के मकान नंबर सात को मुम्ताजुद्दीन ने दिलवार बागा राय से 12 दिसंबर 1986 को खरीदा था। उन्होंने इस संपत्ति को बेटे बुंदू व पोते सलाउद्दीन काे नहीं दिया था। मकान के असली दस्तावेज समीम उर्फ गुड्डी अपने साथ ले गई थी। मुम्ताजुद्दीन की वर्ष-87 के दंगे में हत्या कर दी गई थी। निसार फातमा ने बताया कि वह इस संपत्ति की अकेली मालिक हैं और इसकी देखरेख के लिए उन्होंने सलाउद्दीन को छोड़ा था लेकिन अचानक वह गायब हो गया। निसार ने समीम व सुहैल पर उसे गायब करने का आरोप लगाया। निसार ने तसलीमा नाम की महिला पर मकान पर कब्जा करने और फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर 4 जून 25 को बेचने का आरोप लगाया। आरोप है कि उन्होंने नौचंदी थाने में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय एसीजेएम में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर नौचंदी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में चार महिला समेत छह लोगों को नामजद किया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed