फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of robbing 960 kg of wire and Rs 35,000 by posing as police

Meerut News: पुलिस बनकर 960 किलोग्राम तार व 35 हजार रुपये लूटने का आरोप

Thu, 25 Sep 2025 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing 960 kg of wire and Rs 35,000 by posing as police
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में दिल्ली के व्यापारी साजिद खां ने आरोपियों पर फर्जी पुलिस बनकर एक सितंबर को 960 किलोग्राम तार व 35 हजार रुपये लूट का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वह 23 दिन से लूट का केस दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर बुधवार का शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने व्यापारी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के करावल नगर दयालपुर निवासी साजिद खां ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह पुराने तार खरीदने का व्यापार करता है। एक सितंबर को वह किठौर निवासी रिजवान से 960 किलोग्राम पुराने तार खरीदकरअपनी गाड़ी लेकर दिल्ली जा रहा था। लोहियानगर पानी की टंकी के पास एक नीली बलेनो कार सवार आरोपियों ने उसे रोक लिया। कार पर पुलिस का स्टीकर लगा था और उसमें दो पुलिसकर्मी वर्दी में बैठे थे। आरोपियों ने खुद को पुलिस में बताकर पीड़ित को अपनी कार में बिठा लिया।आरोपियों ने उसे तीन घंटे कार में घुमाने के बाद वापस पानी की टंकी के पास छोड़ दिया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका 960 किलोग्राम तार व 35 हजार रुपये लूट लिए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि तहरीर के आधार पर थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed