फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of raping a teenage girl and sexually assaulting a girl arrested

Meerut News: किशोरी से दुष्कर्म और युवती से यौन शोषण के आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a teenage girl and sexually assaulting a girl arrested
लोहियानगर और नौचंदी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग व गस्त के दौरान पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गली नंबर दस चमड़ा पैठ जाकिर कालोनी निवासी समीर को बजौट कट से गिरफ्तार किया है। वहीं, नौचंदी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी मुरादनगर के महफूज को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि समीर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी किशोरी को बहला-फुसला कर अपहरण किया था। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। आरोपी को लगभग तीन माह से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, नौचंदी पुलिस ने भी यौन शोषण के आरोपी महफूज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दो दिसंबर को पीड़िता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि महफूज निवासी जलालपुर रोड, सैबिसुआ बस्ती बिस्मिल्लाह मस्जिद, मुरादनगर ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed