{"_id":"6ace6f0344b7d111e80a7217","slug":"accused-of-molesting-a-female-student-sent-to-jail-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106579-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। परीक्षा देकर घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और उसे घर में खींचने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी योगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी भराला गांव का निवासी है। पुलिस ने किशोरी के बयान भी दर्ज किए हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार को इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में 55 वर्षीय योगेंद्र ने उसे अपने पास बुलाया। किशोरी के मना करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर घर के अंदर खींचने का प्रयास किया और छेड़छाड़ की। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर किशोरी अपनी सहेली के घर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। किशोरी के पिता ने दौराला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी डरी-सहमी हुई है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
-- -- -- -- -