फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of killing protected animal injured in encounter

Meerut News: मुठभेड़ में संरक्षित पशु की हत्या का आरोपी घायल

Tue, 27 Jan 2026 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing protected animal injured in encounter
घायल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, खिवाई के जंगल में वारदात, गोवंश व तमंचा बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई के जंगल में हिंडन नदी की पटरी के पास संरक्षित पशु की हत्या का प्रयास कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आवेश पुत्र अनीश उर्फ गोला गोली लगने से घायल हो गया। उसके छह–सात साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक संरक्षित पशु, तमंचा, स्कूटी और पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल समेत तीन आरोपियाें को गिरफ्तार किया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:00 बजे थाना प्रभारी गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ हर्रा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सात–आठ लोग खिवाई के जंगल में हिंडन नदी की पटरी के पास गन्ने के खेत में एक संरक्षित पशु को हत्या के उद्देश्य से बांधकर रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को मौके पर पहुंचकर पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आवेश पुत्र अनीश उर्फ गोला निवासी गांव रुहासा थाना दौराला, हाल निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान नदीम, शुएब, शाद सहित दो–तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेतों के रास्ते भाग गए। जबकि दो आरोपियों सलमान, उजैफ व घायल आवेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मुठभेड़ में घायल आरोपी आवेश पर मेरठ जनपद के अलग-अलग थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें संरक्षित पशु अधिनियम, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed