फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of kidnapping youth arrested

Meerut News: युवक के अपहरण का आरोपी दबोचा

Thu, 19 Mar 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping youth arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा। करीब डेढ़ माह पूर्व धीरखेड़ा पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर युवक का अपहरण कर लिया था। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कुछ समय बाद ही पुलिस ने युवक को बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र से तलाश लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आठ फरवरी को कैली निवासी कार ट्रेनर कार्तिक धीरखेड़ा पेट्रोल पंप के पास बने मार्केट में बैठा हुआ था। वहां पहुंचे स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कार्तिक बदमाशों को देख पास के पेट्रोल पंप के कार्यालय में अपनी जान बचाने के लिए घुस गया था। बदमाश भी हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप के कार्यालय घुस गए थे और हथियारों के बल पर उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

पूरी घटना पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बाद में खरखौदा पुलिस सर्विलांस टीम ने पुलिस ने कार्तिक को बुलंदशहर जनपद के बीबीनगर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया था। बदमाश अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से हापुड़ जनपद के काठीखेड़ा निवासी अंकित तंवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित अपहरण की वारदात में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बयान....



घटना में शामिल दो आरोपी घटना के तुरंत बाद ही हरियाणा के झज्जर में पिस्टल के साथ गिरफ्तार हो गए थे। खरखौदा पुलिस ने न्यायालय के माध्यम से उनका रिमांड ले लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed