फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of kidnapping fiercely in front of SSP office

एसएसपी ऑफिस के सामने जमकर पीटे अपहरण के आरोपी

Fri, 29 Nov 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping fiercely in front of SSP office
एसएसपी ऑफिस के सामने जमकर पीटे अपहरण के आरोपी
विज्ञापन

मेरठ। दौराला से अपहृत किशोरी का मामला बृहस्पतिवार को तूल पकड़ गया। नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अपहरण के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे गुस्साए किशोरी के परिजनों ने नामजद युवक के माता-पिता को एसएसपी ऑफिस के बाहर जमकर पीटा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही।
दौराला निवासी किशोरी का पड़ोस के युवक ने 20 नवंबर को अपहरण कर लिया था। किशोरी के परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसके बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। किशोरी के परिजनों ने 22 नवंबर को दौराला थाने में गौरव, उसके भाई सौरभ, पिता चंद्रपाल और मां सरिता के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। वह थाने के चक्कर काटते हुए थक गए। 25 नवंबर को आरोपी के पिता चंद्रपाल को पुलिस ने पकड़ा था। लेकिन थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी के परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बेटी की बरामदगी की मांग की थी। एसएसपी अजय साहनी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन जैसे ही एसएसपी ऑफिस के गेट पर पहुंचे तो उनकी नजर आरोपी युवक की मां पर पड़ गई। किशोरी की मां ने आरोपी युवक की मां को कई थप्पड़ जड़ दिए। उसके बाद उसके पिता को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा। इस दौरान दोनों तरफ से वाहन थमने से जाम लग गया। भीड़ तमाशा देखती रही और पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सेकेंड में 16 थप्पड़
किशोरी की मां ने आरोपी युवक के पिता की बुरी तरह धुनाई की। आरोपी माफी मांगता रहा लेकिन वह उसे पीटती रही। वहां मौजूद बीचबचाव कराने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनात रहे। वीडियो में महिला आरोपी से गालीगलौज और मारपीट कर रही है। किशोरी की मां ने आरोपी को 16 सेकेंड में 16 थप्पड़ मारे। दोनों हाथों से बुरी तरह से पीटा। कई बार बाल पकड़कर पिटाई की। किशोरी की मां ने इस दौरान कहा कि हमारी बेटी का अपहरण किया। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

जांच के बाद कार्रवाई
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्ज है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास कर रही है। मारपीट करने वालों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed