फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused of harsh firing out of reach of police

हर्ष फायरिंग करने वाला पुलिस की पहुंच से बाहर

Sun, 08 Dec 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
accused of harsh firing out of reach of police
मुंडाली। पुलिस चार दिन बीत जाने के बाद भी रछौती में हर्ष फायरिंग करने वाले युवक का पता लगाने में विफल रही है। हालांकि हर्ष फायरिंग में घायल युवक की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

गांव रछौती में बीती तीन दिसंबर को रामकिशोर प्रजापति की पुत्री की बरात मेघराजपुर से विदित लेकर आया था। चढ़त के दौरान किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें गांव रछौती निवासी संतराम पुत्र देवी सिंह की गर्दन के पास गोली लगी। इसकी जानकारी पाकर यूपी 100 पुलिस पहुंची और घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मुंडाली पुलिस को हर्ष फायरिंग होने में संतराम के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस रछौती में जाकर हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, घायल युवक के परिजनों का कहना है कि हर्ष फायरिंग करने वाला पड़ोसी है। पुलिस को जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed