{"_id":"6980d495853e41c95709021b","slug":"accused-of-extorting-money-in-the-name-of-aadhaar-card-correction-victim-beaten-up-for-protesting-meerut-news-c-73-1-mct1008-106226-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आधार कार्ड संशोधन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर पीड़ित को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आधार कार्ड संशोधन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, विरोध करने पर पीड़ित को पीटा
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक समेत विकास, मुन्ना व देवा पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी रोहित ठाकुर पुत्र सत्यपाल ने गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक विशाल पर आधार में संशोधन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक समेत विकास, मुन्ना व देवा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित रोहित ने तहरीर में बताया कि उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत दर्ज थी। जिसे ठीक कराने के लिए वह जसड़ सुल्तान नगर स्थित विशाल के सेवा केंद्र पर गया था। बताया कि आरोपी ने उससे जन्मतिथि ठीक करने के नाम पर 11 हजार रुपये की मांग की। उसने आरोपी को पांच हजार रुपये दे दिए थे। आरोप है कि आरोपी उसे कई महीनों से चक्कर कटा रहा था। करीब चार माह बाद उसके आधार कार्ड को ठीक किया।
30 जनवरी को आरोपी ने उसे फोन कर अपने सेवा केंद्र पर बुलाकर उस पर छह हजार रुपये देने का दबाव बनाया। उसने कुछ दिन बाद रुपये देने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों संग उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।