फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of entering the house and abusing and firing

Meerut News: घर घुसकर गाली गलौज और फायरिंग का आरोप

Mon, 18 May 2026 09:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 18 May 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of entering the house and abusing and firing
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी वसीम ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में शनिवार देर रात घर में घुसकर गाली गलौज करने व बाद में आकर चार राउंड फायर करने का आरोप लगाया है। वसीम ने सीएम को भेजे पत्र में बताया है कि उसका 12 वर्षीय पुत्र वाइज शाम 8.30 बजे बाजार से समान लेेने गया था। जैसे ही रास्ते में पहुंचा तो उसको मोहल्ला निवासी युवक मिला। जिसने वाइज के साथ गाली गलौज व मारपीट की। किसी प्रकार पुत्र जान बचाकर घर आया। उसके पीछे आरोपी घर में घुस आया और पत्नि के साथ गाली गलौज की। शोर शराबा सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। रात 11.45 बजे जब परिवार के लोग सो रहे थे। तभी आरोपी का भतीजा घर पर आया और चार राउंड फायर किए। आरोपियों से उसको व परिवार को जान माल का खतरा है। उसकी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बच्चों के विवाद का मामला है। फायरिंग का आरोप गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed