फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of demanding Rs 2.5 lakh in the name of weekly panth contract

Meerut News: साप्ताहिक पैंठ ठेके के नाम पर ढाई लाख रुपये मांगने का आरोप

Tue, 18 Nov 2025 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 2.5 lakh in the name of weekly panth contract
ठेकेदार ने एसएसपी से की शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में साप्ताहिक पैंठ का ठेका लेने वाले एक ठेकेदार ने चार सभासदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठेकेदार का कहना है कि उनसे ठेका देने के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और ठेका बंद कराने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला खाकरोबान निवासी ठेकेदार हनी ढिंगान ने बताया कि गत वर्ष नगर पालिका में साप्ताहिक पैंठ का ठेका उसके पास था। नई निविदा जारी न होने के कारण ठेके की अवधि बढ़ा दी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चार सभासदों ने ठेका जारी रखने के बदले उससे ढाई लाख रुपये की मांग की। ठेकेदार का कहना है कि पहले भी उससे इतनी ही राशि की वसूली की जा चुकी है। हनी ढिंगान का आरोप है कि रकम न देने पर न उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। उसने बताया कि इस संबंध में थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ठेकेदार ने एसएसपी से लिखित शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उससे लिए गए ढाई लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed