फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of cheating two lakh rupees by pretending to be an AIDS patient

Meerut News: एड्स रोगी बताकर दो लाख ठगने का आरोप

Wed, 27 May 2026 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating two lakh rupees by pretending to be an AIDS patient
-पीड़ित परिवार ने सीएमओ व एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल पर बागपत निवासी बुजुर्ग मोहम्मद अशरफ ने एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव बताकर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसएसपी व सीएमओ को शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बागपत निवासी मोहम्मद अशरफ ने बुधवार को एसएसपी अवनीश पांडे व सीएमओ डॉ अशोक कटारिया को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि कुछ समय से उन्हें सांस लेने में दिक्कत और ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही थी। परिजन इलाज के लिए कंकरखेड़ा में एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे। अस्पताल प्रशासन ने कुछ जांच कराने के बाद परिवार को बताया कि बुजुर्ग एचआईवी को गया है। यह सुनते ही परिवार परेशान हो गया। आरोप है कि अस्पताल ने मरीज की गंभीर स्थिति बताकर इलाज के नाम पर करीब दो लाख रुपये वसूल लिए। रुपये जुटाने के लिए परिवार को अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा। परिजनों ने बुजुर्ग को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोबारा एचआईवी जांच कराई। अस्पताल की रिपोर्ट में बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद परिवार ने निजी अस्पताल पर फर्जी रिपोर्ट दिखाकर ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने अस्पताल से रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed