फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accused get Abortion of misbehave victim in lisari gate Meerut

मेरठ: आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता का कराया गर्भपात, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Mon, 29 Jul 2019 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jul 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
accused get Abortion of misbehave victim in lisari gate Meerut
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

मेरठ के लिसाड़ीगेट में एक युवक आठ माह तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी गर्भवती हुई, तो उसे गर्भपात की दवा खिला दी। तबियत बिगड़ने पर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र निवासी एक किशोरी से पास का ही युवक आठ माह से दुष्कर्म करता आ रहा है। इसी बीच किशोरी को गर्भ ठहर गया। करीब 15 दिन पहले युवक को इसका पता लगा, तो उसने अपनी बहन की मदद से किशोरी को गर्भपात की दवा खिला दी। 

विज्ञापन

दवा खाने के अगले दिन किशोरी की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद मजबूर होकर उसे अपनी मां को बताना पड़ा। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका गर्भपात हो गया। बमुश्किल उसकी जान बच सकी। 

वहीं परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही उस अस्पताल का फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया, जहां किशोरी को गर्भपात की दवा खिलाई गई। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना था कि दबिश दी जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed