{"_id":"6838c23a583aeb965a00c740","slug":"accused-arrested-for-selling-stolen-bike-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108387-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक बेचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक बेचने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना पुलिस ने चंडीगढ़ से बाइक चोरी कर सरूरपुर क्षेत्र में बेचने वाले आरोपी विनय निवासी गांव मैनापूठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने चंडीगढ़ से चोरी की गई दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे पुलिस टीम सरधना-बिनौली मार्ग पर गांव जसड़ सुल्ताननगर के पास चेकिंग कर रही थी। गांव बिनौली की तरफ से आरोपी विनय बिना नंबर की बाइक पर आया। पुलिस ने आरोपी को रुकने के लिए कहा तो वह बाइक घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि जिस बाइक को आरोपी चला रहा था, वह चंडीगढ़ से चोरी की गई है। इसका मुकदमा चंड़ीगढ़ के थाने में दर्ज है।
आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि वह चंड़ीगढ़ के दूध प्लांट में नौकरी करता है। वहां से वह बाइक चोरी कर आसपास के गांवों में सस्ते दामों में बेच देता है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के गांव से ही चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद की है।