{"_id":"69386b5684d7d3f5f5082be6","slug":"accused-arrested-for-murderous-attack-on-lineman-and-firing-in-kalandi-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110672-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लाइनमैन पर जानलेवा हमले और कालंदी में फायरिंग का के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लाइनमैन पर जानलेवा हमले और कालंदी में फायरिंग का के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सरधना। कालंदी में फायरिंग का आरोपी तेजवीर। पुलिस
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव छुर में संविदा लाइनमैन को गोली मारने वाले आरोपी अंकुश और गांव सुरानी के प्रधान के पति तेजवीर को गांव कालंदी में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
अलीपुर गांव निवासी संविदा कर्मी लाइनमैन राकेश पाल पर रविवार को छुर में जानलेवा हमला हुआ था। राकेश गांव में विद्युत कार्य कर रहा था, तभी नलकूप पर तार लगाने को लेकर प्रदीप तालियान के पुत्र अंकुश उर्फ राहुल ने उस पर हमला करते हुए दो राउंड फायरिंग की थी। एक गोली राकेश के हाथ और दूसरी कूल्हे में लगी थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद आरोपी भाग गया था। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंकुश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया।
वहीं, दूसरे मामले में समसपुर सुरानी गांव की ग्राम प्रधान के पति तेजवीर उर्फ बबलू को लगभग डेढ़ माह पहले कालंदी गांव में पंचायत चुनाव को लेकर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया। तेजवीर पर आरोप था कि उसने धीरेंद्र फौजी पक्ष के साथ मिलकर नितिन पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के बाद आरोपी काफी समय से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम पंचायत कार्यालय के पास से तेजवीर को गिरफ्तार किया। तेजवीर पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।