फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused arrested for demanding Rs 5 lakh extortion from beauty parlor owner

Meerut News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding Rs 5 lakh extortion from beauty parlor owner
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शाइस्ता निकहत से पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को अमीर हसन उर्फ सोनू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। शाइस्ता ने इस संबंध में सितंबर में अमीर हसन उर्फ सोनू चौधरी व मेहनाज के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। पुलिस अभी मेहनाज की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सर्वोदय कॉलोनी निवासी शाइस्ता निकहत ने हापुड़ रोड के पास एक ब्यूटी पार्लर खोल रखा है। सितंबर में शाइस्ता ने थाने पर प्राथमिक दर्ज कराते हुए बताया था कि लिसाड़ी गेट निवासी अमीर हसन उर्फ सोनू चौधरी व महनाज उससे 5 लाख की रंगदारी की मांग कर रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने जान से मारने और ब्यूटी पार्लर बंद करने की धमकी दी थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। बुधवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिजली बंबा बाईपास रोड पर आरोपीअमीर हसन उर्फ सोनू चौधरी को पकड़ लिया। सीओ ब्रह्मपुरी का कहना है कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed