फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusations of indecency and vandalism on the police who went to arrest the accused of firing

Meerut News: फायरिंग के आरोपियों का पकड़ने गई पुलिस पर अभद्रता व तोड़फोड़ का आरोप

Mon, 03 Feb 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accusations of indecency and vandalism on the police who went to arrest the accused of firing
लावड़। मीठेपुर गांव में चार युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में घर पर पहुंची। आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस पर अभद्रता व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोपी पक्ष की ओर से इंचौली थाने में भाकियू अजगर के पदाधिकारी पहुंचे और घेराव करते हुए हंगामा किया। आश्वासन के बाद पदाधिकारी शांत हुए।
विज्ञापन

मीठेपुर गांव निवासी इमरान ने शुक्रवार को पुलिस को बताया था कि वह बाइक पर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी पारस अपनी भैंसा-बुग्गी लेकर खड़ा था। उसने बुग्गी हटाने के लिए कहा तो पारस ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद पारस अपने साथ अमित, सुमित और वंश को लेकर इमरान के घर पहुंचा और मारपीट करते हुए उस पर फायर झोंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस आरोपियों को पकड़ने उनके घर पहुंची। पुलिस का आरोप है कि आरोपियों का रिश्तेदार नोएडा में तैनात सब इंस्पेक्टर व अन्य रिश्तेदारों ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस के साथ अभद्रता व गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर पुलिस वहां से लौट आई। वहीं, आरोपी पक्ष के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट व अभद्रता की। साथ ही घर में रखा सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने भाकियू अजगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मामले की सूचना दी। सूचना पर पदाधिकारी परिजनों को साथ लेकर इंचौली थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया। पारस व अन्य आरोपियों के परिजनों ने भी इमरान पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी ने पदाधिकारियों व परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed