फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of taking away a teenage girl under the pretext of securing her a job in the Army.

Meerut News: आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी को ले जाने का आरोप

Thu, 11 Jun 2026 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Accusation of taking away a teenage girl under the pretext of securing her a job in the Army.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। हरियाणा के गांव बीड भादसौं करनाल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कार सवार पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाने पर दर्ज प्राथमिकी में जयभगवान ने बताया कि 10 जून को एक अज्ञात व्यक्ति कार से उसकी 17 वर्षीय बेटी और उसे लेकर सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर बुधवार को साथ लाया था। देर रात कार चालक जयभगवान को छठी बटालियन पीएसी के पास लेकर पहुंचा और जयभगवान को वाहन से उतार दिया और यह कहकर चला गया कि वह थोड़ी देर में वापस आ रहा है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को अपने साथ लेकर भाग निकला। काफी तलाश करने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और परिजनों को भी मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह पल्लवपुरम थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed