{"_id":"6a283c83dc0eb695e609cf15","slug":"accusation-of-molestation-of-a-female-student-family-assaulted-upon-protesting-meerut-news-c-72-1-mct1011-154508-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दो आरोपियों पर 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके परिवार के साथ मारपीट का आरोप है। आरोप है कि आरोपियों की हरकतों से छात्रा का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने पांच मई को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया था। उसके बाद भी थाना पुलिस ने शिकायत पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की।
महिला ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया था कि उसकी 13 वर्षीय भांजी कक्षा छह की छात्रा है। कॉलोनी के ही दो आरोपी काफी समय से स्कूल आते-जाते समय उसको परेशान करते थे। इस संबंध में परिजनों ने आरोपियों के परिवार से शिकायत भी की थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। चार जून की शाम छात्रा दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसको अपने घर के अंदर खींच लिया। यहां आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। आरोपियों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर दी थी। हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने किशोरी को किसी तरह वहां से निकाला था। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी मौके से भाग गए थे। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -