फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accusation of creating obstacles in a girl's marriage

Meerut News: लड़की की शादी में अड़चन डालने का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Accusation of creating obstacles in a girl's marriage
मवाना। गांव कौल निवासी विजय कुमार ने थाने में दी तहरीर में एक व्यक्ति पर उसकी लड़की की शादी में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने में दी तहरीर में बताया कि लड़की की शादी गांव कौताना थाना बड़ौत निवासी युवक के साथ पक्की कर रखी है। जिस लड़के से शादी तय की है, उसका बड़ा भाई गांव कौल में ही घर जमाई बनकर रह रहा है। आरोप है कि युवक का बड़ा भाई व उसके ससुराल वाले लड़की की शादी में अड़चन डाल रहे हैं। आए दिन घर आकर गाली-गलौज करते हैं और धमकी देते हैं कि यदि अपनी लड़की की शादी उसके छोटे भाई से की तो एक-एक को जान से मार देंगे। साथ ही धमकी दी कि वह अपने भाई के साथ शादी नहीं होने देगा।
विज्ञापन

लड़के के पिता को इस शादी से कोई असुविधा नहीं है। आरोपी उसकी बेटी पर झूठे आरोप भी लगा रहा है और पीछे बदमाश भी लगा रखे हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना का डर है। लड़की की शादी देवउठनी पर होनी तय है। वह डर के साये में जी रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed